नई दिल्ली, जुलाई 15 -- Delhi News: नई दिल्ली। दिल्ली के द्वारका नॉर्थ इलाके में 38 वर्षीय अखिलेश मंडल की हथौड़े से हमला कर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान नजफगढ़ निवासी अखिलेश मंडल के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने उसके मकान मालिक 66 वर्षीय अनिल ठाकुर और उसके सहयोगी 28 वर्षीय राजू कुमार को गिरफ्तार किया है।

पुलिस जांच पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल करीब दो किलोग्राम वजन का हथौड़ा और खून से सने कपड़े बरामद किए हैं। डीसीपी कुशलपाल सिंह के अनुसार, 12 जुलाई को द्वारका नॉर्थ थाना क्षेत्र के कारगिल चौक के पास नाले किनारे एक युवक का शव मिला था। उसके सिर पर किसी भारी हथियार से हमले के गहरे निशान पाए गए थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए घटनास्थल और आसपास के इलाकों में लगे करीब 500 सीसीटीवी कैमर...