नई दिल्ली, अगस्त 29 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी के पश्चिम विहार वेस्ट इलाके में 27 अगस्त को हुई करीब पांच लाख रुपये की लूट की वारदात को पुलिस ने महज कुछ ही घंटों में सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लूट का मास्टरमाइंड पीड़ित कारोबारी का पुराना कर्मचारी ही निकला। उसने अपने दोस्त और उसकी पत्नी के साथ मिलकर इस वारदात की साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई रकम में से 4 लाख 32 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं। लूटपाट की यह वारदात 27 अगस्त को पश्चिम विहार वेस्ट इलाके में हुई थी। वारदात की सूचना कारोबारी ने फोन पर पुलिस को दी थी। कारोबारी ने बताया कि उसके कर्मचारी कलेक्शन का कैश लेकर आ रहे थे। इसी दौरान मियांवाली नगर में एनएस रोड पर एक बाइक सवार युवक-युवती ने ...