Delhi News: कारों में कैंसर पैदा करने वाले रसायनों की जांच मई 2027 तक पूरी होगी
नई दिल्ली, अगस्त 18 -- Delhi News: -आईसीएमआर ने एनजीटी में प्रगति रिपोर्ट दाखिल कर दी सूचना नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। कारों में कैंसर पैदा करने वाले रसायनों का पता लगाने के लिए देशभर में भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) का अध्ययन चल रहा है। आईसीएमआर ने एनजीटी को बताया कि अध्ययन मई, 2027 तक पूरा हो जाएगा।इस अध्ययन के तहत देश के अलग-अलग हिस्सों में कारों के अंदर से नमूने लिए जा रहे हैं और उनका विश्लेषण किया जा रहा है। एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव और विशेषज्ञ सदस्य अफरोज अहमद की पीठ ने आईसीएमआर की प्रगति रिपोर्ट पर गौर किया। एनजीटी ने आईसीएमआर को अध्ययन की स्थिति से जुड़ी नई रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई चार नवंबर को होगी। यह मामला एनजीटी द्वारा एक मीडिया रिपोर्ट के आधार पर स्वत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.