नई दिल्ली, अगस्त 31 -- Delhi News: शाहदरा फ्लाईओवर पर अप्सरा बॉर्डर की ओर जाने वाले मार्ग पर मरम्मत कार्य में निर्धारित से ज्यादा समय लग रहा है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि इस कार्य को पूरा होने में अभी 15 दिन और लगेंगे। इसके कारण यातायात की रफ्तार धीमी रहेगी। ऐसे में यहां पर जाम मिल सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने सलाह दी है कि इस रास्ते से जाने वाले अतिरिक्त समय लेकर निकलें। संभव हो तो मेट्रो से सफर करें। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...