Delhi News: काम की खबर :: जीटी रोड पर अप्सरा बॉर्डर मार्ग पर यातायात रहेगा धीमा
नई दिल्ली, अगस्त 21 -- Delhi News: नई दिल्ली। जीटी रोड पर शाहदरा फ्लाईओवर पर अप्सरा बॉर्डर की ओर जाने वाले मार्ग पर चल रहे नवीनीकरण एवं मरम्मत कार्य के कारण यातायात की रफ्तार धीमी रह सकती है। दिल्ली यातायात पुलिस के अनुसार यह मरम्मत कार्य 31 अगस्त तक जारी रहेगा, जिसके चलते इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने इस रास्ते से जाने वालों को अपील की है कि वे कहीं जाते के लिए अतिरिक्त समय लेकर घर से निकले। क्योंकि सामान्य दिनों की तुलना में यात्रा में अधिक समय लग सकता है। संभव हो तो मेट्रो ट्रेन सेवा का उपयोग करें। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.