नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- Delhi News: लाडो सराय से पुल प्रह्लादपुर के बीच एमबी रोड पर पीडब्ल्यूडी की ओर से ड्रेन का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते एमबी रोड पर यातायात प्रभावित है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि पीक आवर्स में इस हिस्से में जाम लग रहा है। ऐसे में वाहन चालकों को इस रास्ते से बचने की सलाह दी है। लाडो सराय से पुल प्रह्लादपुर जाने वाले वाहन अरबिंदो मार्ग, आउटर रिंग रोड और मां आनंदमयी मार्ग के रास्ते जा सकते हैं। यात्रियों से अपील है कि यात्रा के दौरान अतिरिक्त समय लेकर चलें। --

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...