Delhi News: काम की खबर :::सराय काले खां पर निर्माण कार्य से यातायात प्रभावित
नई दिल्ली, अगस्त 24 -- Delhi News: सराय काले खां के पास बारापुला फ्लाईओवर के विस्तार का निर्माण कार्य चल रहा है। ऐसे में आश्रम की ओर जाने वाले कैरिजवे पर भीड़भाड़ है और वाहनों की धीमी गति बनी हुई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि यह कार्य दो से तीन दिन चलेगा। तब तक इस लाेकेशन पर यातायात प्रभावित रहेगा। पुलिस ने वाहन चालकों से धैर्य बनाए रखें, यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। साथ ही सुझाव दिया है कि पूर्वी दिल्ली, गाजियाबाद के लोग प्रगति मैदान टनल, इंडिया गेट, शाहजहां रोड, पृथवीराज रोड, अरबिंदो मार्ग होते हुए एम्स व एयरपोर्ट जा सकते हैं। नोएडा के लोग डीएनडी से महारानी बाग फ्लाईओवर के रास्ते एम्स की ओर जा सकते हैं। ---
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.