Delhi News: काम की खबर :::पूजा पावी-लोनी गोल चक्कर मार्ग पर चल रहा मरम्मत कार्य
नई दिल्ली, अगस्त 25 -- Delhi News: उत्तर पूर्वी दिल्ली के पूजा पावी-लोनी गोल चक्कर मार्ग पर सड़क मरम्मत का कार्य चल रहा है। इसके कारण वाहनों को लोनी तिराहा, बलराम नगर, राम पार्क, खजूरी पुश्ता रोड के रास्ते डायवर्ट किया गया है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को सलाह दी है कि वह मरम्मत हो रहे मार्ग का रुख न करें। यह कार्य सितंबर अंत तक जारी रहेगा। पुलिस ने बताया कि जिन रास्तों से डायवर्जन किया गया है, उन पर नियमों का पालन करें। ऐसा न करने पर उन पर जाम की स्थिति बन सकती है। लोगों को अतिरिक्त समय लेकर घर से निकलने के लिए सुझाव दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.