Delhi News: काम की खबर :::नोएडा से न्यू अशोक नगर जाने वाला मार्ग बाधित
नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- Delhi News: न्यू अशोक नगर में ईस्ट एंड अपार्टमेंट्स के सामने दिल्ली जल बोर्ड की ओर से सीवर की मरम्मत और निर्माण कार्य शुरू किया गया है। इसके चलते नोएडा सेक्टर-15 गोलचक्कर से सरपंच चौक होते हुए न्यू अशोक नगर आने वाला मार्ग एक तरफ बाधित है। दूसरी तरफ से दोनों तरफ के वाहन निकल रहे हैं। ऐसे में जाम लग रहा है। यह काम करीब 15 दिन तक चलेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने नोएडा से दिल्ली आने वाले वाहन चालकों को इससे बचने की सलाह दी है। साथ ही वैकल्पिक मार्ग बताया कि वाहन चालक नोएडा सेक्टर-15 गोलचक्कर से चिल्ला बॉर्डर होकर दिल्ली में प्रवेश कर सकते हैं। इसके अलावा नोएडा मोड़ से दल्लूपुरा होते हुए मयूर विहार फेज-3 या कोंडली मार्ग का इस्तेमाल किया जा सकता है।--
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.