नई दिल्ली, सितम्बर 1 -- Delhi News: नई दिल्ली। कालकाजी क्षेत्र में आउटर रिंग रोड पर मोदी मिल फ्लाईओवर से कालकाजी फ्लाईओवर के बीच निर्माण कार्य चल रहा है। पीडब्ल्यूडी यहां पर फ्लाईओवर विस्तार का कार्य कर रहा है। यह काम करीब डेढ़ वर्ष चलेगा। इसके चलते दोनों कैरिजवे पर खासकर पीक ऑवर्स में यातायात दबाव अधिक रहने से जाम की संभावना है। ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को सलाह दी है कि वे इस मार्ग से आने-जाने से बचें। कहीं जाना है तो पर्याप्त समय लेकर निकलें या फिर मेट्रो का उपयोग करें। वैकल्पिक मार्ग के रूप में इस स्ट्रैच को छोड़ कर रिंग रोड का उपयोग करें। ---

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...