Delhi News: काम की खबर::::: निर्माण कार्य के चलते स्वामी नारायण मार्ग पर 25 अक्टूबर तक रहेगी परेशानी
नई दिल्ली, अक्टूबर 3 -- Delhi News: उत्तरी दिल्ली के स्वामी नारायण मार्ग पर नंद लाल मार्ग रेड लाइट से शास्त्री नगर रेड लाइट के बीच लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) सीसी रोड का निर्माण कार्य कर रहा है। इस कारण यातायात प्रभावित रहने की संभावना है। इस कार्य के चलते 25 अक्टूबर तक रोजाना रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक डायवर्जन लागू रहेगा। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी में कहा है कि चौकी नंबर 2 से स्वामी नारायण मार्ग होकर शास्त्री नगर जाने वाले वाहनों को नंद लाल मार्ग और वीर बंदा बैरागी मार्ग की ओर मोड़ा जाएगा। पुलिस ने लोगों से प्रभावित हिस्से से बचने, मौके पर तैनात कर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है।---
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.