नई दिल्ली, जुलाई 18 -- Delhi News: -वर्ष 2014 से 236 सड़कों पर प्रतिबंध लागू है राजधानी दिल्ली में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए वर्ष 2014 से 236 सड़कों पर ई-रिक्शा के संचालन पर प्रतिबंध लगा रखा है। लेकिन जमीनी हकीकत कागजी आदेशों से बिल्कुल अलग तस्वीर पेश करती है। इनमें से बड़ी संख्या में सड़कों पर प्रतिबंध के बावजूद ई-रिक्शा बेखौफ दौड़ते नजर आते हैं। विकास मार्ग, गाजीपुर से सीमापुरी अंडरपास तक, जवाहरलाल नेहरू मार्ग, पंचकुइयां रोड और स्वामी दयानंद मार्ग जैसी व्यस्त सड़कों पर भी नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ती दिखीं। इन सड़कों का पड़ताल करने पर सामने आया कि ट्रैफिक पुलिस सख्ती नहीं दिखा रही है, जिसका सीधा खामियाजा आम लोगों को जाम और दुर्घटना के खतरे के रूप में भुगतना पड़ रहा है। पेश है हिंदुस्त...