Delhi News: कांग्रेस प्रत्याशी मिलन प्रधान जेल से रिहा
नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- Delhi News: पश्चिम बंगाल की नंदीग्राम सीट के उपचुनाव के लिए कांग्रेस के उम्मीदवार मिलन प्रधान को बुधवार को जेल से रिहा कर दिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्हें एक दिन पहले कलकत्ता उच्च न्यायालय ने 2007 में दर्ज छह आपराधिक मामलों में अंतरिम जमानत दी थी। हल्दिया जेल के बाहर बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रधान का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वह छह अक्तूबर को होने वाले उपचुनाव के लिए तुरंत प्रचार शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि मैं आज से ही प्रचार शुरू कर दूंगा। अब ज्यादा समय नहीं बचा है। नंदीग्राम के लोग चाहते हैं कि कोई बाहरी व्यक्ति नहीं, बल्कि यहीं का बेटा जीते। मुझे अपनी जीत का भरोसा है।
उपचुनाव का समय उपचुनाव के लिए प्रचार चार अक्तूबर को समाप्त होगा, जबकि मतगणना नौ अक्तूबर को होगी। उच्च न्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.