नई दिल्ली, जुलाई 30 -- Delhi News: नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने दिल्ली सरकार की लक्ष्मी योजना की पात्रता शर्तों और लाभ वितरण के तरीके पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि योजना के तहत 2,500 रुपये मासिक सहायता देने की घोषणा के बावजूद इसे सख्त शर्तों के साथ लागू किया गया है, जिससे बड़ी संख्या में जरूरतमंद महिलाएं लाभ से वंचित हो सकती हैं।

पात्रता शर्तें देवेंद्र यादव ने दावा किया कि दिल्ली में महिलाओं की संख्या लगभग 1.06 करोड़ है, जबकि सरकार केवल 17 लाख महिलाओं को योजना का लाभ देने की बात कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि 10 वर्ष के स्थायी निवास प्रमाण, तीन से अधिक बच्चों वाली महिलाओं को योजना से बाहर रखने और आय संबंधी पात्रता जैसी शर्तें कई गरीब महिलाओं को लाभ से वंचित कर देंगी।...