नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- Delhi News: केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी ने शनिवार को केपीएससी की सभी भर्ती परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि केपीएससी द्वारा आयोजित की जा रहीं सभी भर्ती परीक्षाएं तब तक स्थगित कर दी जाएं, जब तक कि आयोग को पूरी तरह से साफ-सुथरा न कर दिया जाए और वहां पारदर्शिता बहाल न हो। जेडी (एस) नेता ने कर्नाटक सरकार से आग्रह किया कि 319 राजपत्रित परिवीक्षाधीन (केएएस) पदों पर भर्ती के लिए 15 नवंबर को होने वाली परीक्षा को टाल दिया जाए।उन्होंने कहा कि पिछले तीन-चार वर्षों में परीक्षाओं और भर्तियों में हुई कथित अनियमितताओं की जांच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) कर रही हैं। उच्च न्यायालय के निर्देश पर एक विशेष जांच दल (एसआईटी) भी इस मामले की जांच कर रहा है।कुमारस्वामी ने पत्रकारों से कहा ...