Delhi News: करोल बाग में ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, 1369 चालान काटे
नई दिल्ली, अक्टूबर 25 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रसं। त्योहार के सीजन में करोल बाग बाजार में यातायात सुचारु रखने के लिए दिल्ली यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। सात दिवसीय अभियान में यातायात नियमों के उल्लंघन पर 1369 चालान काटे गए, जबकि गलत तरीके से पार्क किए गए 285 वाहनों पर क्लैंप लगाया गया। पुलिस ने यातायात में बाधा बन रहे तीन सड़क कट भी बैरिकेड लगाकर बंद कर दिए। डीसीपी ट्रैफिक सेंट्रल रेंज के रमेश ने बताया कि अभियान के दौरान गलत पार्किंग के 709, नो एंट्री के 218 और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के 442 चालान किए गए। पुलिस ने ट्रिपल राइडिंग, काले शीशे, मॉडिफाइड साइलेंसर और अनधिकृत व्यक्तियों द्वारा वाहन चलाने देने जैसे मामलों में भी कार्रवाई की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.