नई दिल्ली, सितम्बर 21 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। पश्चिम दिल्ली के करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर पर मरम्मत कार्य शुरू हो गया है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इस कार्य को पूरा करने के लिए 40 दिन का समय निर्धारित किया है। ऐसे में करमपुरा शिवदास पुरी रोड से कीर्ति नगर रोड (पटेल रोड) होते हुए शादीपुर की तरफ जाने वाले स्ट्रेच पर ट्रैफिक की आवाजाही प्रभावित होगी। इसे लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर वाहन चालकों को इस रूट से बचने की सलाह दी है। साथ ही वैकल्पिक मार्ग अपनाने का सुझाव दिया है।ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर को मरम्मत के लिए चरणबद्ध तरीके से बंद किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Delhi News: करमपुरा-मोती नगर फ्लाईओवर पर मरम्मत शुरू, 40 दिन यातायात रहेगा प्रभावित पहले चरण में 9 अक्तूबर तक करमप...