Delhi News: कन्नूर में दो जगहों पर बम फटे, जांच शुरू
नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- Delhi News: जिले के कन्नवम में दो जगहों पर संदिग्ध स्टील बम फट गए। इसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, ये घटनाएं रविवार रात 11.30 बजे से आधी रात के बीच कन्नवम फॉरेस्ट रेंज ऑफिस के पास और पास के इलाके चुंडायिल में हुईं। इन धमाकों की वजह से इलाके की इमारतों की खिड़कियों के शीशे टूट गए।अधिकारियों ने बताया कि सड़कों पर विस्फोटक के निशान मिले हैं, लेकिन इन घटनाओं के पीछे कौन है, इसकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि स्टील बम देसी विस्फोटक होते हैं। इन्हें तेज धमाका करने के लिए बनाया जाता है। कन्नवम पुलिस ने 'एक्सप्लोसिव सब्सटेंस एक्ट' (विस्फोटक पदार्थ अधिनियम) की विभिन्न धाराओं के तहत खुद मामला दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.