Delhi News: कई इलाकों में लगा भीषण जाम, गाजीपुर-आनंद विहार के बीच रही बुरी स्थिति
नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिवाली के त्योहार की चमक के बीच दिल्ली में शनिवार को कई इलाकों में भीषण जाम के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सबसे खराब स्थिति पूर्वी दिल्ली के गाजीपुर इलाके में रही। यहां फूल मंडी में आने वाले वाहनों का दबाव और आनंद विहार रेलवे स्टेशन व बस अड्डे की ओर जाने वाले यात्रियों की भीड़ के चलते एनएच-नौ और चौधरी चरण सिंह मार्ग पर वाहन रेंगते रहे। एनएच-नौ से आनंद विहार बस अड्डे तक पहुंचने में लोगों को करीब 45 मिनट लगे, जबकि सामान्य स्थिति में यह दूरी 10 मिनट में तय हो जाती है। जाम का असर स्वामी दयानंद मार्ग और आईपी एक्सटेंशन की सड़कों पर भी देखने को मिला। गाजीपुर-कौंडली रोड और गाजीपुर से नोएडा जाने वाले मार्ग पर भी वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।
दिल्ली के अन्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.