Delhi News: ओडिशा में 52 एकड़ जमीन भगवान जगन्नाथ को वापस मिली
नई दिल्ली, नवम्बर 28 -- Delhi News: ओडिशा सरकार ने भगवान जगन्नाथ की लगभग 52 एकड़ जमीन वापस हासिल कर ली है। यह जमीन पुरी जिले में एक व्यक्ति के नाम पर दर्ज थी। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। राज्य के राजस्व विभाग ने एक बयान में कहा कि इस जमीन के मालिकाना हक को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। 1977 में यह जमीन 'दक्षिण पार्श्व मठ' से जुड़े एक व्यक्ति के नाम पर दर्ज कर दी गई थी, जिसे अब न्यायिक हस्तक्षेप के बाद सुलझा लिया गया है।विभाग ने कहा कि राजस्व रिकॉर्ड में अब सुधार कर दिया गया है और जमीन को भगवान जगन्नाथ के नाम पर दर्ज कर दिया गया है। यह फैसला श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) द्वारा दायर एक मामले की सुनवाई के बाद आया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.