Delhi News: ओडिशा : धौली एक्सप्रेस में धुआं, बड़ा हादसा टला
नई दिल्ली, जुलाई 27 -- Delhi News: ओडिशा के बालासोर जिले में धौली एक्सप्रेस के एक कोच में धुआं दिखने के कारण उसे ट्रेन से अलग कर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि रविवार रात करीब 10.45 बजे मारकोना रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के सीटिंग-कम-लगेज रेक कोच में धुआं देखा गया, जब ट्रेन पश्चिम बंगाल के हावड़ा से पुरी जा रही थी। प्रभावित कोच को ट्रेन से अलग करने के बाद ही उसे आगे की यात्रा के लिए स्टेशन से जाने दिया गया। यात्रियों या रेलवे कर्मचारियों के घायल होने की कोई खबर नहीं है। धुएं के कारण की जांच की जा रही है। जरूरी जांच पूरी करने के बाद प्रभावित कोच को ट्रेन से अलग कर दिया गया। फिर ट्रेन ने रात 11.52 बजे अपनी आगे की यात्रा शुरू की थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.