नई दिल्ली, अगस्त 15 -- Delhi News: -इससे मंडी, ओखला रेलवे स्टेशन और स्कूल जाने के लिए सुरक्षित सड़क पर कर सकेंगे नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। ओखला मंडी के पास कैप्टन गौर मार्ग पर सड़क पार करने वाले लोगों की परेशानी जल्द दूर होने वाली है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने यहां फुटओवर ब्रिज (एफओबी) बनाने का फैसला किया है। इसके लिए 4.60 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कर दी गई है। एफओबी में लिफ्ट होगी, जिससे लोगों को इस पर चढ़ने और उतरने में आसानी होगी। छह माह जे भीतर इसे बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है.

कैप्टन गौर मार्ग का महत्व कैप्टन गौर मार्ग व्यस्त सड़क है। जहां एमजी रोड से आउटर रिंग के बीच वाहनों की लगातार आवाजाही रहती है। इसके एक तरफ ओखला सब्जी मंडी व सरकारी स्कूल हैं। मंडी के पास ही एक टी-पॉइंट है, जिस पर ओखला रेलवे स्टेशन का मार्ग मिलत...