नई दिल्ली, अगस्त 15 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। ओखला मंडी के पास कैप्टन गौर मार्ग पर सड़क पार करने वाले लोगों की परेशानी जल्द दूर होने वाली है। लोक निर्माण विभाग ने यहां फुटओवर ब्रिज बनाने का फैसला किया है। इसके लिए 4.60 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कर दी गई है। एफओबी में लिफ्ट होगी, जिससे लोगों को इस पर चढ़ने और उतरने में आसानी होगी। छह माह के भीतर इसे बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। कैप्टन गौर मार्ग व्यस्त सड़क है जहां एमजी रोड से आउटर रिंग रोड के बीच वाहनों की लगातार आवाजाही रहती है। इसके एक तरफ ओखला सब्जी मंडी व सरकारी स्कूल हैं। यह भी पढ़ें- Delhi News: ओखला मंडी के पास कैप्टन गौर मार्ग पर बनेगा फुटओवर ब्रिज मंडी के पास ही एक टी प्वॉइंट है, जिस पर ओखला रेलवे स्टेशन का मार्ग मिलता है। इस स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर लोग का...