Delhi News: ऑपरेशन चक्र में 30 शातिर वाहन चोर गिरफ्तार
नई दिल्ली, जुलाई 15 -- Delhi News: नई दिल्ली। द्वारका पुलिस ने 72 घंटे के ऑपरेशन चक्र में वाहनों की चेकिंग व जांच करते हुए 30 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से 64 चोरी की गाड़ियां बरामद की हैं। द्वारका डीसीपी कुशल पाल सिंह ने बताया कि इस अभियान का मुख्य फोकस आदतन वाहन चोरों, रिसीवरों और बार-बार अपराध करने वाले अपराधियों की पहचान कर उन पर शिकंजा कसना था। जिले की एएटीएस ने खुफिया जानकारी, सर्विलांस, सीसीटीवी व एएनपीआर कैमरों की मॉनिटरिंग और जिले में सख्त पिकेट चेकिंग करते हुए वाहनचोरों के नेटवर्क को ध्वस्त किया। पुलिस की महज 72 घंटों की कार्रवाई में अभियान के तहत 30 वाहनचोरों को गिरफ्तार किया गया। इनकी निशानदेही पर पुलिस ने कुल 64 गाड़ियां बरामद की हैं, जिनमें 61 दोपहिया और 03 कारें शामिल हैं। पकड़े गए आरोपियों में 17 आदतन अपराधी और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.