Delhi News: ऑटो की टक्कर से डेढ़ साल के बच्चे की मौत
नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। मॉडल टाउन इलाके में सोमवार रात तेज रफ्तार मालवाहक ऑटो ने स्कूटी को टक्कर दी। इस हादसे में डेढ़ साल के बच्चे की सड़क पर गिरने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, इंद्रजीत अपनी पत्नी रचना और डेढ़ साल के बेटे प्रियांश के साथ सिगरेट वाला बाग में रहता है और फैक्टरी में काम करता है। सोमवार को इंद्रजीत की पत्नी अपने भांजे रविंद्र के साथ स्कूटी से मार्केट गई थी। स्कूटी पर पीछे बैठी रचना की गोद में प्रियांश भी था। पुलिस अधिकारी ने बताया, पेंटामेड अस्पताल के पास चौराहा पार करते समय मालवाहक ऑटो ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में प्रियांश मां की गोद से उछलकर सड़क पर गिर गया। लोगों ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस ने ऑटो को कब्जे म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.