नई दिल्ली, नवम्बर 14 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता।

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के आवेदन एसआईआर के दौरान ड्राफ्ट मतदाता सूची से नाम कटने के बाद दोबारा अपना नाम जुड़वाने के लिए आवेदन करने वालों की संख्या तेजी से बढ़ी है।अब तक 3.08 लाख से ज्यादा लोग नाम जुड़वाने के लिए और 1.18 लाख से ज्यादा मतदाता नाम, पता या अन्य किसी ब्योरे में संशोधन के लिए आवेदन कर चुके हैं। बीते दिनों निर्वाचन आयोग ने नाम कटने पर नए सिरे से फॉर्म-6 भरने वालों के लिए दो बड़ी राहत दी थी। आयोग ने कहा है कि पुराने मतदाता भी नाम छूटने पर फॉर्म-6 भर सकते हैं। इससे पहले से मतदाता रहे और एसआईआर में नाम कटने वाले लोगों को इस घोषणा के कारण झूठी जानकारी देने के डर से आवेदन करने में हिचकिचाहट थी। आयोग के आदेश के बाद लोगों में नए सिरे से फॉर्म-6 भरकर दोबारा नाम जुड़व...