Delhi News: एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान से पक्षी टकराया
नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- Delhi News: बेंगलुरु आ रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस के एक विमान से पक्षी टकरा गया। पायलट की सूझबूझ से कोई अनहोनी नहीं हुई और विमान मंगलवार को केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतर गया। विमान में सवार सभी 148 यात्री और क्रू सदस्य सकुशल हैं। विशाखापत्तनम से बेंगलुरु आ रहे विमान आईएक्स-2065 ने अपनी यात्रा पूरी की और लैंडिंग के बाद इसे पार्किंग स्टैंड पर ले जाया गया। इसके बाद, मानक सुरक्षा प्रक्रियाओं के तहत ग्राउंड इंजीनियरों और तकनीकी टीमों ने विमान की जांच शुरू की, ताकि यह पता लगाया जा सके कि विमान को कोई नुकसान तो नहीं पहुंचा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.