नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- Delhi News: शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक आवारा कुत्ते ने बच्चों समेत 35 से अधिक लोगों को काट लिया। नगर पालिका की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे पकड़ लिया। अधिकारियों ने बताया कि जिला अस्पताल में 35 पीड़ित लोगों को एंटी रेबीज वैक्सीन दी गई है। कुछ घायल निजी अस्पतालों में भी गए हैं। बताया गया कि कुत्ते को निगरानी में रखा गया है। कुछ समय तक नजर में रखने पर ही पता चलेगा कि वह रेबीज संक्रमित है या नहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...