Delhi News: एनसीआरटीसी को मिला आईजीबीसी ग्रीन चैंपियन अवार्ड
नई दिल्ली, नवम्बर 28 -- Delhi News: नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर का संचालन करने वाले नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) को टिकाऊ बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के प्रयासों के लिए 13वां आईजीबीसी ग्रीन चैंपियन अवार्ड मिला है। इसके तहत विभिन्न ''ग्रीन बिल्डिंग रेटिंग सिस्टम'' में 31 परियोजनाएं पंजीकृत हैं।यह सम्मान सीआईआई इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आईजीबीसी) द्वारा ''भारत के ग्रीन बिल्डिंग आंदोलन का नेतृत्व करने वाले सरकारी संगठनों'' की श्रेणी में दिया गया है। एनसीआरटीसी ने स्टेशनों, डिपो और अन्य इमारतों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाए हैं। उनके द्वारा 15 मेगावाट का लक्ष्य रखा गया है जिसमें से अभी तक 8.2 मेगावाट सोलर क्षमता के सोलर पावर प्लांट लगाए जा चुके हैं। इसके अलावा दुहाई स्थित नमो भारत ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.