नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- Delhi News: नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने जम्मू-कश्मीर प्रदूषण नियंत्रण समिति (जेएंडकेकेपीसीसी) से कश्मीर के आर्द्रभूमि (वेटलैंड्स) की स्थिति पर एक नई और अपडेटेड रिपोर्ट मांगी है। ट्रिब्यूनल ने पाया कि उसके सामने पेश की गई रिपोर्ट में आर्द्रभूमि के मौजूदा क्षेत्रफल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी गायब थी। ट्रिब्यूनल ने गौर किया कि जेएंडकेकेपीसीसी ने आर्द्रभूमि के राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार क्षेत्रफल की जानकारी तो दी, लेकिन उनके वास्तविक मौजूदा क्षेत्रफल का विवरण नहीं दिया। ट्रिब्यूनल ने प्रदूषण नियंत्रण समिति को निर्देश दिया कि वह छूटी हुई जानकारी जुटाए और प्रत्येक आर्द्रभूमि के लिए 'रेवेन्यू एरिया' तथा 'वास्तविक मौजूदा क्षेत्रफल' की तुलनात्मक स्थिति पेश करे। ये निर्देश तब दिए गए जब एनजीटी कश्मीर में आर्द्रभूमि के सं...