Delhi News: ई-20 पेट्रोल के विरोध में केजरीवाल ने बीच सड़क दिया धरना
नई दिल्ली, अगस्त 4 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। ई-20 पेट्रोल के विरोध में मंगलवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आप मुख्यालय से प्रधानमंत्री आवास तक पैदल मार्च को लेकर हंगामा। दोपहर 12 बजे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और 100 लोगों के साथ 2.33 लाख चिट्ठियां लेकर प्रधानमंत्री आवास के लिए निकले केजरीवाल के मार्च को करीब 500 मीटर दूर ही फिरोजशाह रोड पर दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग करके रोक लिया। पुलिस अधिकारियों से हुई नोकझोंक के बाद केजरीवाल समेत सभी लोग बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए। करीब सवा घंटे बाद अधिकारियों के समझाने पर उन्होंने सभी चिट्ठियां प्रधानमंत्री कार्यालय तक पहुंचाने के लिए पुलिस को सौंपी और धरना समाप्त किया। इस दौरान आप नेताओं ने केंद्र सरकार और ई-20 के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह भी पढ़ें- गोला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.