Delhi News: ईडी ने 100 से ज्यादा बैंक खातों पर रोक लगाई, 30 लाख जब्त
नई दिल्ली, अगस्त 21 -- Delhi News: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी से जुड़ी कथित धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में 30.30 लाख रुपये की नकदी जब्त की । इसके अलावा 100 से ज्यादा बैंक खातों को फ्रीज किया। इसके चलते इन खातों से कोई लेन-देन नहीं हो पाएगा। आरोप है कि गेमिंग प्लेटफॉर्म में हेरफेर करके लोगों के साथ धोखाधड़ी की गई। ईडी के अनुसार, यह कार्रवाई नागपुर, गोंदिया और अहमदाबाद में 12 ठिकानों पर तलाशी के दौरान की गई। करीब पांच करोड़ रुपये की म्यूचुअल फंड और शेयरों की रकम/बैलेंस को भी फ्रीज किया गया। इसके अलावा दो बैंक लॉकर भी फ्रीज किए गए। कार्रवाई के दौरान करीब 1.70 करोड़ रुपये कीमत की तीन लग्जरी गाड़ियां भी जब्त की गईं। अवैध ऑनलाइन गेमिंग और पैसों के लेन-देन से जुड़े संभावित डिजिटल सबूतों वाले 11 मोबाइल फोन और ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.