नई दिल्ली, अगस्त 7 -- Delhi News: पालम एक्सटेंशन के अपार्टमेंट में बालकनी की सफाई कर रहा था नई दिल्ली, व.सं.। पालम एक्सटेंशन स्थित गुड लिविंग अपार्टमेंट में पांचवीं मंजिल की बालकनी की सफाई करने के दौरान रेलिंग में शीशा नहीं होने से 28 वर्षीय मजदूर नीचे गिर गया। उसके साथी गंभीर हालत में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलने के बाद पहुंची पालम गांव थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। यूपी के उन्नाव का रहने वाला 28 वर्षीय रामू अपने साथियों के साथ पालम में किराए के मकान में रहता था। दो अगस्त की शाम करीब 4:16 बजे मन्नू और रामजी के साथ फ्लैट की साफ-सफाई का काम कर रहा था। तीनों बालकनी की सफाई कर रहे थे। सफाई के दौरान संतुलन बिगड़...