नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- Delhi News: -राजधानी की 6,725 आशा कार्यकर्ताओं को मिलेंगे 6 हजार रुपये प्रतिमाह, प्राथमिक स्वास्थ्य व्यवस्था होगी मजबूतनई दिल्ली प्रमुख संवाददाता दिल्ली में आशा कार्यकर्ताओं को मिलने वाली प्रोत्साहन राशि को 3 हजार रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 6000 रुपये कर दिया गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में यह निर्णय लिया गया है। यह वृद्धि दिल्ली में कार्यरत सभी आशा कार्यकर्ताओं पर लागू होगी।

आशा कार्यकर्ताओं की भूमिका मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आशा कार्यकर्ता दिल्ली की प्राथमिक स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वे घर-घर जाकर लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देती हैं, परिवारों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करती हैं तथा गर्भवती महिलाओं और प्रसूताओं की देखभाल से संब...