नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के लाखों लोगों के लिए राहत भरी खबर है। आली गांव तक नई सड़क बनाने का रास्ता अब लगभग साफ हो गया है। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की जमीन पर प्रस्तावित इस सड़क के लिए एनओसी को लेकर सैद्धांतिक सहमति बन गई है। जल्द ही औपचारिक रूप से जमीन मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू होने की दिशा में कदम उठाया जा सकेगा।

सड़क तीन हिस्सों में बनेगी तीन हस्सों में बनेगी सड़क दिल्ली सरकार के प्रस्ताव पर केंद्र सरकार ने 4.5 किलोमीटर लंबी इस सड़क परियोजना को बीते वर्ष मंजूरी प्रदान कर दी थी। प्रस्तावित परियोजना के तहत तीन हिस्सों में सड़क बननी है। आली विहार से लाल शिव मंदिर तक 400 मीटर, लाल शिव मंदिर से रोड नंबर 13ए तक 1.70 किलोमीटर और पॉकेट डी सरिता विहार से आली गांव तथा आली विहा...