Delhi News: आरोपी गिरफ्तार पर शव लेने से इनकार
नई दिल्ली, अगस्त 17 -- Delhi News: नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में रविवार को गलतफहमी के चलते हुई सफाई कर्मचारी 28 वर्षीय अनिल की हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान 52 वर्षीय निहाल उर्फ कुल्ला के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी से वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद करने के लिए पूछताछ कर रही है। यह भी पढ़ें- पत्नी से बात करने पर भड़का था आरोपी, MCD सफाईकर्मी की हत्या पर दिल्ली पुलिस का खुलासाहत्या के बाद परिजनों का आक्रोश उधर, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद भी मृतक के परिजनों और साथी सफाईकर्मियों का आक्रोश शांत नहीं हुआ है। सोमवार रात खबर लिखे जाने तक नौकरी और मुआवजे की मांग पर अड़े परिजनों का प्रदर्शन अस्पताल परिसर में जारी था। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव लेने से भी इनकार कर दिया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.