Delhi News: आबकारी नीति को लेकर वांगचुक के दावे बेबुनियाद: लद्दाख प्रशासन
नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- Delhi News: लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश प्रशासन ने लद्दाख आबकारी नीति पर जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के बयानों का खंडन किया है। प्रशासन ने इन बयानों को झूठा, बेबुनियाद और काल्पनिक करार दिया है। साथ ही उन्हें अफवाहें फैलाने से बचने की चेतावनी दी है। एक आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में प्रशासन ने 22 अक्तूबर को नई दिल्ली के लद्दाख भवन में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वांगचुक द्वारा की गई टिप्पणियों पर संज्ञान लिया है। वांगचुक ने कहा था कि उपराज्यपाल मनमानी कर रहे हैं। आज जब मैं आपसे बात कर रहा हूं, तब भी वहां लगभग 500 से 1,000 महिलाएं विरोध प्रदर्शन कर रही हैं। क्यों? उनका कहना है कि लद्दाख में जबरदस्ती शराब को बढ़ावा दिया जा रहा है। आपको पता है, लगभग दो महीने पहले लद्दाख में हर जगह शराब की दुकानें खोलने का फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.