नई दिल्ली, सितम्बर 4 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रसं। दिल्ली में छात्राओं को बांटी गई साइकिलों को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) नेता सौरभ भारद्वाज की ओर से उठाए जा रहे सवालों पर भाजपा ने पलटवार किया है। दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा कि आप नेता घटिया राजनीति करने के लिए उन छात्राओं से साइकिल की गुणवत्ता खराब कहलवा रहे हैं, जिन्हें वह मिली नहीं है। कपूर ने बताया कि अभी साइकिलों का सांकेतिक वितरण हुआ है। पूरा वितरण होना बाकी है।उन्होंने दावा किया कि दो दिन पहले आप नेता ने केक खिलाकर छात्राओं से वितरित की गई साइकिल को घटिया कहलवाया। फिर एक ठेले के पास खड़ी एक छात्रा से कहलवा दिया कि उसकी साइकिल टूट गई है, लेकिन जब उसके साथ खड़ी दूसरी छात्रा ने कह दिया की उसे तो अभी साइकिल मिली ही नहीं तो आप नेताओं की पोल खुल गई।--

हिंदी हिन्दुस्ता...