Delhi News: आप को मुख्यमंत्री और महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए : हर्ष मल्होत्रा
नई दिल्ली, नवम्बर 7 -- Delhi News: नई दिल्ली, प्रसं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को लेकर आम आदमी पार्टी (आप) की ओर से सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए आपत्तिजनक वीडियो को हटाने के हाईकोर्ट के आदेश का भाजपा ने स्वागत किया है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने आरोप लगाया कि आप के नेताओं में महिलाओं के प्रति सम्मान का भाव नहीं है। मुख्यमंत्री का इस तरह का वीडियो बनाकर आप ने केवल मुख्यमंत्री का ही नहीं, बल्कि दिल्ली की सभी महिलाओं का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद आप नेताओं को तत्काल सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से आपत्तिजनक वीडियो हटाना चाहिए और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ-साथ दिल्ली की महिलाओं से भी सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।---
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.