नई दिल्ली, अगस्त 30 -- Delhi News: नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता देश का सबसे व्यस्त आईजीआई एयरपोर्ट आपातकाल स्थिति के लिए कितना तैयार है, इसकी जांच के लिए जल्द यहां बड़े स्तर पर मॉक ड्रिल की जाएगी। इसके माध्यम से यह पता लगाया जाएगा कि आंतकी हमले या केमिकल हमला होने पर किस तरह से यात्रियों का बचाव यहां किया जा सकता है। इसके माध्यम से खामियों का पता लगा उसे दूर किया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर सोमवार को विभिन्न विभागों द्वारा एयरपोर्ट पर निरीक्षण भी किया जाएगा ताकि जल्द इस मॉक ड्रिल को किया जा सके। जानकारी के अनुसार बीते दिनों नई दिल्ली जिला के एडीएम द्वारा विभिन्न विभागों की एक बैठक इस विषय पर बुलाई गई थी। यह भी पढ़ें- गोमो सिक लाइन में मॉक ड्रिल, आपात स्थिति से निपटने की हुई तैयारी इस बैठक में एनडीआरएफ, डीडीएमए, दिल्ली पुलिस, ट्रैफिक पुलिस...