नई दिल्ली, जुलाई 11 -- Delhi News: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आग्रह पर रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने आदर्श नगर स्टेशन पर कालका एक्सप्रेस एवं हिमाचल एक्सप्रेस को ठहराव देने की मंजूरी दे दी है। इस निर्णय से उत्तर-पश्चिम दिल्ली में रहने वाले लाखों लोग लाभांवित होंगे और उन्हें गाड़ी से यात्रा करने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी। इससे हिमाचल प्रदेश जाने वाले पर्यटकों के साथ-साथ पंजाब के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को भी काफी सुगमता रहेगी।

मुख्यमंत्री का अनुरोध मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा इस संबंध में पत्र लिखकर केन्द्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से अनुरोध किया था। उन्होंने कहा था कि पुरानी दिल्ली से कालका जाने वाली गाड़ी संख्या 14331 और दिल्ली जंक्शन से दौलतपुर चौक जाने वाली गाड़ी संख्या 14053 में दिल्लीवासी ब...