नई दिल्ली, अगस्त 27 -- Delhi News: आदर्श नगर में औद्योगिक ढांचा और हरित क्षेत्र मजबूत करेगी दिल्ली सरकार : सिरसा नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता

विकास की दिशा में उठाए गए कदम दिल्ली सरकार के उद्योग, खाद्य एवं आपूर्ति तथा पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि आदर्श नगर में औद्योगिक ढांचे के विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण और हरित क्षेत्र के विस्तार पर भी जोर दिया जाएगा। उन्होंने गुरुवार को विधायक राज कुमार भाटिया के साथ क्षेत्र के औद्योगिक एवं पर्यावरणीय मुद्दों की समीक्षा की。

सड़क और जल निकासी कार्यों की समीक्षा जहांगीरपुरी स्थित राजस्थान उद्योग नगर में सड़क और वर्षा जल निकासी कार्यों की समीक्षा करते हुए सिरसा ने अधिकारियों को टिकाऊ और तकनीकी मानकों के अनुरूप काम कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं में जनता का पैसा खर्च...