नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- Delhi News: मुंबई। सोशल मीडिया पर नीरज भाटिया नाम के एक शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो अपनी आठ घंटे की ऑफिस शिफ्ट में नौ बार खाना खाते नजर आ रहे हैं। नीरज ऑफिस में कई सारे टिफिन लेकर पहुंचे थे। उन्होंने सुबह 9 बजे पनीर पराठे से शुरुआत की और फिर हर घंटे मैक्रोनी, काले चने, समोसे, गोलगप्पे, सप्लीमेंट्स और ग्रीन टी खाते-पीते रहे। इस मजेदार वीडियो को 20 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। लोग इस पर फनी कमेंट कर रहे हैं कि 'आप लंच ब्रेक नहीं, बल्कि वर्क ब्रेक लेते हैं!' वहीं, कई यूजर ने यह भी पूछा कि आखिर नीरज के लिए इतना सारा भोजन तैयार कौन करता है। कुछ इसे सेहत के नुकसानदायक बता रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...