Delhi News: आईपी फ्लाईओेवर पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
नई दिल्ली, अगस्त 23 -- Delhi News: नई दिल्ली। आईपी फ्लाईओेवर पर रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ। सराय काले खां की तरफ जा रहे बाइक सवार को एक अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक, रविवार सुबह करीब सवा छह बजे पीसीआर को एक सड़क हादसे की सूचना मिली थी। यह कॉल सबसे पहले थाना सिविल लाइंस में आई थी, जिसे बाद में संबंधित थाना आईपी एस्टेट में ट्रांसफर किया गया। पुलिस जांच में मारे गए श्ख्स की पहचान मदनपुर खादर निवासी 19 वर्षीय अमन के रूप में हुई है। बाइक पर उसके साथ जामिया नगर के बटला हाउस का रहने वाला 22 वर्षीय अलबेर बैठा था।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चला रहे अमन को गंभीर चोट आई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.