नई दिल्ली, जुलाई 6 -- Delhi News: वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अमित गर्ग को राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) और पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो (बीपीआरएंडडी) का प्रमुख बनाया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को ये जानकारी दी। आंध्र प्रदेश कैडर के 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी अमित गर्ग वर्तमान में हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी के निदेशक के रूप में कार्यरत हैं। मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। गर्ग का कार्यकाल 31 अक्टूबर 2027 तक रहेगा। इसी तरह गर्ग के बैचमेट आलोक कुमार मित्तल बीपीआरएंडडी के निदेशक बने हैं। उनका कार्यकाल 30 जून 2029 तक रहेगा। उत्तर प्रदेश कैडर के 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी सुजीत पांडे को सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी का नया निदेशक नियुक्त किया गया है। यह भी पढ़े...