Delhi News: आंध्र प्रदेश: सड़क हादसे में चार की मौत
नई दिल्ली, अक्टूबर 22 -- Delhi News: एनएच-16 के किनारे चाय पी रहे चार भवानी भक्तों की गुरुवार को एक वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। वहीं तीन अन्य लोग घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विजयनगरम जिले के डेंकाडा गांव के श्रद्धालु कनक दुर्गा मंदिर के दर्शन के लिए विजयवाड़ा जा रहे थे। उन्होंने सुबह करीब 5:40 बजे कट्टीपुडी जंक्शन के पास रविकिमपाडु सेंटर पर अपनी बस रोकी। अधिकारी ने आगे बताया कि वे चाय पीने के लिए बस से नीचे उतरे थे, तभी विशाखापत्तनम की ओर से राजमुंदरी जा रही एक एसयूवी ने उन्हें टक्कर मार दी। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक अन्य व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि घायलों में एक पार्सल वैन का चालक और एक बस का क्लीनर शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.