नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- Delhi News: डॉ. बीआर अंबेडकर कोनासीमा जिले में ओएनजीसी की एक पाइपलाइन से हो रहे गैस रिसाव को सोमवार को काबू कर लिया गया। सरकारी तेल और गैस कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि यह रिसाव सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे अंबाजीपेटा मंडल के मचावरम गांव में हुआ। अधिकारी ने बताया कि पाइपलाइन के एक कनेक्शन से गैस का थोड़ा रिसाव हुआ था। हमने कुएं को बंद कर दिया है और उस हिस्से की मरम्मत का काम चल रहा है। सब कुछ नियंत्रण में है।इस बीच कोनासीमा जिले के कलेक्टर महेश कुमार रविराला ने कहा कि मचावरम में गैस रिसाव को लेकर लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...