नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- Delhi News: अहमदाबाद के दस प्राइवेट स्कूलों को बुधवार को बम की धमकी वाले ईमेल मिले। सुरक्षा जांच में पता चला कि धमकियां झूठी थीं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि ईमेल भेजने वाले ने खुद को 'खालिस्तान नेशनल आर्मी' से जुड़ा बताया और दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 1 नवंबर को और अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 21 नवंबर को बम धमाके करने की धमकी भी दी। ये दोनों तारीखें उन जगहों पर होने वाले गायक दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट की तारीखों से मेल खाती हैं।सूत्रों ने बताया कि ईमेल में लोगों को इन दोनों जगहों पर दोसांझ के कॉन्सर्ट में शामिल न होने की चेतावनी भी दी गई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस बम का पता लगाने और उसे निष्क्रिय करने वाले बम निरोधक दस्ता, श्वान दल और तोड़फोड़-रोधी दलों के साथ स्कूलों मे...