नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- Delhi News: त्योहारी सीजन में दिल्ली के विभिन्न इलाकों में चल रहे मिलावट के गोरखधंधे को लेकर हिन्दुस्तान द्वारा चलाए गए अभियान का बड़ा असर देखने को मिला है। बुधवार को दिल्ली सरकार के खाद्य सुरक्षा विभाग ने पुलिस के साथ मिलकर तीन अलग-अलग जगहों पर बड़ी छापेमारी की। इस दौरान यहां से लगभग एक हजार किलो घी जब्त किया गया जिसके मिलावटी होने का संदेह है। यहां से विभाग द्वारा नमूने भी एकत्रित किए गए हैं जिन्हें जांच के लिए लैब भेजा जा रहा है। उधर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मिलावटी धंधे पर लगाम कसने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग को हाईटेक बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए न केवल कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाएगी बल्कि जांच से संबंधित अत्याधुनिक उपकरण भी लिए जाएंगे ताकि इस गोरखधंधे पर लगाम लगाई जा सके। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता न...