नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- Delhi News: अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर में गुरुवार को आम जनजीवन प्रभावित हुआ। ऑल निशी स्टूडेंट्स यूनियन (एएनएसयू) ने अपनी मांगों पर सरकार की कथित विफलता के विरोध में 12 घंटे का बंद बुलाया था। अधिकारियों ने बताया कि सुबह से शाम तक चले इस बंद के कारण यहां ज्यादातर व्यावसायिक गतिविधियां ठप रहीं। दुकानें, बाजार और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे।

एएनएसयू की मांगें एएनएसयू की मांगों में निशी समुदाय वाले सात जिलों में चिन्हित 56 स्कूलों पर कार्रवाई, पापुम पारे के तोरू में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज को जल्द शुरू करना और पाक्के-केसांग जिले में बच्चों के लिए एक स्कूल की स्थापना शामिल है।

बंद का प्रभाव सरकारी दफ्तरों में भी कर्मचारियों की उपस्थिति कम रही, जबकि बंद समर्थकों द्वारा कई जगहों पर गाड़ियां रोके जाने से यातायात...